फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news,Council could not spend 10 lakhs from MP fund for CCTV in udhampur

सांसद की तरफ से मंजूर दस लाख रुपयें में शहर में नहीं लग सकेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
jammu kashmir news,Council could not spend 10 lakhs from MP fund for CCTV in udhampur
उधमपुर। देविकानगरी को सीसीटीवी की निगरानी में लाने के लिए सांसद निधि से मिले 10 लाख रुपये खर्च नहीं हो पाए हैं। प्रोजेक्ट पर नगर परिषद काम नहीं कर पाई, जिसके चलते यह राशि सांसद निधि के माध्यम से कहीं और खर्च हो गई है। ऐसे में उधमपुर शहर को सीसीटीवी का निगरानी तंत्र मिलने में खासा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

शहर में चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापार मंडल उधमपुर ने 2019 में राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह के सामने समस्या रखी थी। सांसद ने सितंबर 2019 में शहर में करीब 60 सीसीटीवी लगाने के लिए दस लाख रुपये मंजूर किए थे। सितंबर में ही चीफ प्लानिंग अफसर जम्मू ने एक पत्र डीसी उधमपुर को भी जारी किया था। इस पत्र की कॉपी व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने डीसी को सौंपी। पत्र मिलने के बाद डीसी ने सीसीटीवी लगाने की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी। नगर परिषद ने सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया, लेकिन इसकी तैयारी केवल बैठकों व कमेटी का गठन होने तक ही सीमित रह गई। मंजूर की गई राशि खर्च नहीं हुई तो सांसद शमशेर सिंह ने इस राशि को अन्य विकास कार्यों पर खर्च कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट
सीसीटीवी लगाने को बनी थी कमेटी
शहर के अंदर सीसीटीवी लगाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया था। कमेटी में सीईओ नगर परिषद, डीएसपी हेडक्वार्टर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सहित कुल पांच अधिकारी रखे गए थे। इन लोगों ने सीसीटीवी के लिए स्थान का चयन किया, लेकिन इससे आगे कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगने थे 60 सीसीटीवी
दस लाख रुपये में शहर के एमएच चौक, मेटाडोर स्टैंड, बस अड्डा, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, लाल चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, सैला तालाब व शहर के ज्यादातर सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। इनके लगने के बाद चोर भी इसकी नजर से नहीं बच सकते। इससे शहर की सुरक्षा को मजबूत करने में पुलिस को मदद मिलनी थी। सीसीटीवी का कंट्रोल रूप पुलिस के नियंत्रण में रहना था।
कोट
सीसीटीवी के जरिए शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष तौर पर प्रयास किए थे, लेकिन नगर परिषद सीसीटीवी लगाने में विफल रहा। कई बार नगर परिषद अधिकारियों के साथ संपर्क किया। अगर सीसीटीवी लगा दिए जाते तो आज शहर की स्थिति कुछ और होती।

जितेंद्र वरमानी, व्यापार मंडल प्रधान उधमपुर
कोट
दस लाख रुपये में पूरे शहर में सीसीटीवी लगाना किसी तरह से भी संभव नहीं था। इसको लेकर प्रयास किए गए थे। व्यापार मंडल केबल नेटवर्क की केबल इस्तेमाल कर सीसीटीवी लगाने की बात कर रहा था, जोकि संभव नहीं था।
डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed