फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news,corona vaccine

415 वरिष्ठ नागरिकों सहित 598 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
jammu kashmir news,corona vaccine
उधमपुर। कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में मंगलवार को बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। शाम तक जिले में 415 वरिष्ठ नागरिकों सहित 598 कोरोना वैक्सीन लगवा चुके थे। जिले में बनाए गए 25 केंद्रों में वैक्सीन लगाने के लिए कई लोग पहुंचे। मौके पर ही सबकी रजिस्ट्रेशन की गई और फिर वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार से जिले में वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाना शुरू किया गया था। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाने लगी थी। सरकार से आदेश मिलने के बाद अब वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन दी जाने लगी है। सोमवार को पहले दिन कुल 84 लोगों को वैक्सीन दी गई थी। वहीं दूसरे दिन मंगलवार केे इनकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शाम तक कुल 415 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी थी। इसके साथ ही 34 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज दी गई। 41 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली डोज दी गई और 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई है। कुल 598 लोगों को वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed