{"_id":"56f2f85b4f1c1bc067f14d25","slug":"jam-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पूरे दिन रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पूरे दिन रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/उधमपुर
Updated Thu, 24 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे वाहनों को जब छोड़ा गया तो भारी जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को भी वाहनों की आवाजाही एकतरफा रही। इसके बावजूद दिनभर भारी जाम लगा। जम्मू से घाटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बार-बार जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एकतरफ से छोड़े गए वाहनों में आगे निकलने की होड़ ने जाम और भी लंबा बना दिया। दिन में कई बार यातायात प्रभावित हुआ। जम्मू से आने वाली गाड़ियों को उधमपुर तक पहुंचने में चार से पांच घंटों का समय लग गया। वहीं उधमपुर से चिनैनी पहुंचने में गाड़ियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी, उन्हें चार घंटे से अधिक समय सफर में लग गया।
विज्ञापन
जाम में फंसे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सेना की गाड़ियां को बड़ी संख्या में घाटी की ओर रवाना होने के कारण भी जाम लगा। डीटीआई उधमपुर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर की और वाहनों की एकतरफा आवाजाही की इजाजत दी गई है। इसके बीच सेना के वाहनों को भी छोड़ा गया। इन वाहनों का लंबा काफिला होने के कारण कुछ जगहों पर जाम लगा।
विज्ञापन