फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ITBP distributed masks and sanitizers in Kanah Panchayat

आईटीबीपी ने कनाह पंचायत में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
ITBP distributed masks and sanitizers in Kanah Panchayat
रामनगर। आईटीबीपी की 15वीं वाहिनी की ओर से रामनगर की कनाह पंचायत में एक स्वच्छता आइटम वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को निशुल्क 400 मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, दस्ताने और स्प्रे पंप बांटे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत सदस्यों ने किया। उप कमांडेंट परमजीत सिंह की देखरेख में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शिविर लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। घोरड़ी ब्लॉक की बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने कैंप के आयोजन के लिए आईटीबीपी का आभार जताया और भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क कैंप लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दूरदराज के ग्रामीणों को इस प्रकार के कैंप से काफी लाभ मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। शिविर में वाहिनी के पदाधिकारियों सहित पंचायत कनाह के सरपंच विक्रम सिंह, पंच परीक्षित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed