{"_id":"668899c4b7f033968f0ea2ab","slug":"it-will-take-a-few-more-days-for-the-kishtwar-padar-road-to-be-restored-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-112667-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़-पाडर मार्ग को बहाल होने में लगेंगे अभी कुछ दिन और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़-पाडर मार्ग को बहाल होने में लगेंगे अभी कुछ दिन और
Sat, 06 Jul 2024 06:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला में पिछले 6 दिनों से किश्तवाड़-पाडर मार्ग बंद पड़ा है। इस संबध में शुक्रवार को जिला उपायुक्त डॉ. देवांश यादव ने ग्रेफ के ओसी मेजर गौरव के साथ मिलकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है, ताकि मार्ग पर जल्द आवाजाही शुरू हो। मार्ग पर ग्रेफ की तरफ से पस्सी हटाने का काम जारी है। हालांकि मार्ग पर आवागमन बहाल होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।
उन्होंने बताया कि लगभग 100 फुट के दायरे में मलबा गिरा है। एक तरफ से उठाया जाता है तो दूसरी तरफ ऊपर से और मलबा गिर जाता है। ग्रेफ विभाग के कर्मी दिन-रात काम करेंगे। इसके लिए वहां पर लाइट लगवा दी है। इस दौरान ओसी ग्रेफ मेजर गौरव ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से हम रात-दिन काम करेंगे। उमीद जताई कि तीन-चार दिन के भीतर मार्ग खुल जाएगा। पहले पैदल मार्ग को ठीक किया जा रहा है। बारिश हुई तो काम में बाधा आ सकती है। जिला उपायुक्त ने कहा कि हमने कुछ जरूरी सामान सब्जी, राशन व अन्य वस्तुएं पाडर भेज दी है। यात्रियों के लिए पाडर में भोजन व रहने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। किसी भी आपातकाल के लिए टीम तैयार है।
मचैल यात्रा 25 से, हेलिकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग शुरू
जिला उपायुक्त ने कहा कि 25 जुलाई को मचैल यात्रा आरंभ होगी। उसी दिन से हेलिकॉप्टर सेवा भी चालू होगी। इसके लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई से कुछ दिन पहले हेलिकाप्टर सेवा के लिए ट्रायल होगा। मचैल में उपराज्यपाल के सहयोग से यात्री भवन भी तैयार हो रहा है। इस बार चिशौती गांव तक सड़क तैयार होगी। यात्रियों के लिए वहां तक मार्ग खुला रहेगा। वहां से लगभग 9-10 किलोमीटर पैदल सफर रहेगा। उमीद जताई कि इस वर्ष 3 लाख से अधिक यात्री मचैल पहुंचेंगे। कई तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। कुछ पर काम चल रहा है।