फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   It is challenging for the needy to avail the benefits of housing scheme: Pawan

आवास योजना का लाभ लेना जरूरतमंदों के लिए चुनौतीपूर्ण : पवन

Thu, 20 Feb 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
It is challenging for the needy to avail the benefits of housing scheme: Pawan
उधमपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर संबंधित विभाग की शर्तें पूरी करना आम आदमी के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। भाजपा के पूर्व नेता व समाज सेवक पवन खजूरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहला दस्तावेज बीपीएल राशन कार्ड हैं। आज से 30 साल पहले एक राशन कार्ड पर छह से सात सदस्यों का एक परिवार गुजारा करता था, मगर आज परिवार बढ़कर 25 से 30 लोगों का हो गया है। परिवार अलग होने पर अलग-अलग राशन कार्ड की जरूरत भी बन चुकी है। मगर नए बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर संबंधित विभाग की साइट बंद पाई जाती है। दूसरा दस्तावेज आय प्रमाण पत्र है, जो राशन कार्ड के बिना मिलना नामुमकिन है। इसके अलावा आवेदकों को गिरदावरी की नकल लेने के लिए मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जमीनी स्तर पर लोगों को योजनाओं को लाभ देना चाहती है तो इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया को सरल किया जाए। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से बीपीएल परिवारों की सहूलियत के लिए गांव-गांव में कैंप लगाकर जागरूक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed