{"_id":"608ef7068ebc3e47ea2932ca","slug":"investigation-should-be-done-in-the-case-of-wrong-testing-report-udhampur-news-jmu2345903125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत टेस्टिंग रिपोर्ट मामले की हो गहन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत टेस्टिंग रिपोर्ट मामले की हो गहन जांच
विज्ञापन
उधमपुर। जन औषधि केंद्र में दवाइयां नहीं मिलने और जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट की गलत रिपोर्ट से लोग चिंतित हैं। इस लिए जिला और अस्पताल प्रशासन इन समस्याओं को तुरंत दूर करे। यह मांग जियो और जीने दो संस्था ने प्रेसवार्ता कर उठाई है।
संस्था की कार्यक्रम संचालक नीना कौल और प्रधान तारिक शाह ने कहा कि जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला जन औषधि कमेटी के सदस्य होने के नाते प्रशासन से अपील है कि इन केंद्रों में जल्द दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं।
इसके साथ ही जिला अस्पताल में कोविड टेस्टिंग की गलत रिपोर्ट देने के मामले की निंदा की है। रिपोर्ट में निगेटिव को पॉजिटिव और पॉजिटिव को निगेटिव बताया गया है। दोनो हालात में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही सही जांच नहीं होने से कोविड के रोकथाम में भी असर पड़ सकता है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि मामले की जांच करवाई जाए। इस अवसर पर संगठन सदस्य अजब खुराना, रूबी शेख, उमा कौल, आसिया, संतोश कुमारी आदि उपस्थित रहे।