{"_id":"60d0e14d8ebc3eb4404ad6ef","slug":"international-yoga-day-celebrated-with-enthusiasm-and-enthusiasm-in-udhampur-udhampur-news-jmu237825636","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में जोश एवं उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में जोश एवं उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन
उधमपुर। देश के अन्य हिस्सों की तरह ही जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में भी जोश व उत्साह के साथ 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रकार के ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यक्रमों का आयोजन का लोगों को योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर के सुभाष स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से जम्मू-कश्मीर खेल परिषद उधमपुर और भारतीय चिकित्सा विभाग (आईएसएम) आयुष के सहयोग से फॉर वेल वीइंग विषय पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डीसी इंदु कंवल चिब ने मुख्यातिथि के रूप से भाग लेकर योगाभ्यास किया और जिलावासियों को योग को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एडीडीसी कांता देवी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत खेल परिषद प्रबंधक शक्तिश चोपड़ा और एडीएमओ आयुष डॉक्टर राकेश शान के संयुक्त स्वागत भाषण के साथ की गई।
उपायुक्त ने कोविड-19 रोगियों के लिए 17 मई 2021 से योग सत्र आयोजित करने और विशेष रूप से कोविड-19 रोगियों और सामान्य रूप से आम जनता के बीच प्रतिरक्षा बूस्टर, आयुष दवाओं के वितरण के लिए आईएसएम विभाग उधमपुर के प्रयासों की सराहना की। इसी तरह जिला प्रशासन की ओर से उधमपुर के सब डिवीजन चिनैनी, रामनगर, डूडू और बसंतगढ़ में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसेक अतिरक्त उधमपुर स्थित सीआरपीएफ की 187 बटालियन के ट्रेनिंग ग्राउण्ड में कमाण्डेंट राम बिलास गुप्ता अध्यक्षता में एक योग कार्यक्रम का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें बटालियन के सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, व अन्य पद के कार्मिक भी शामिल रहे। कमांडेंट ने कहा कि भारतीय धर्म और दर्शन में योग का अत्यधिक महत्व है। आध्यात्मिक उन्नति तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की अत्यधिक आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को नियमित रूप योग करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कर योग दिवस मनाया गया। जहां छात्रों व शिक्षकों ने योग गुरु बंसी लाल के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से भी जोशपूवर्क तरीके से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, युवा मंडल के सदस्य, स्टाफ सदस्य और पंचायती राज संस्थाओं के साथ्स मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
जिला खेल विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ। महिला कॉलेज ने फर्स्ट जेएंडके एनसीसी गर्ल्स बटालियन श्रीनगर के सहयोग से दो ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन कर 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वहीं इस अवसर पर कालरा कॉलेज की ओर से एक इंटर कॉलेज वेबिनार का आयोजन किया। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के मुख्य परेड ग्राउंड में एक योग कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जहां उप निदेशक आउटडोर प्रशिक्षण एसएसपी वीके जम्वाल की देखरेख में कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं द्वारा कई योग आसन किए गए। उन्होंने कहा कि योग अभ्यास पहले से ही अकादमी में बाहरी प्रशिक्षण का एक हिस्सा है। इसके अलावा सेना के नार्दन कमांड की ओर से भी जोश व उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।