{"_id":"639a15b0828d050a0349e841","slug":"international-yog-centre-udhampur-news-jmu2743815100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मानतलाई में मन को साधेगा ध्यान, तन को तरोताजा करेगा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मानतलाई में मन को साधेगा ध्यान, तन को तरोताजा करेगा योग
विज्ञापन
चिनैनी। मानतलाई में मन को ध्यान से साधने और तन को तरोताजा करने वाले अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। अब सिर्फ उद्घाटन का इंतजार है।
इसका निर्माण गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी के अपर्णा आश्रम में किया गया है। देवदार के बीच मानतलाई में बने 22 घटकों में लोग ध्यान लगाने के साथ ही योग साधना कर सकेंगे। यह केंद्र चिनैनी तहसील मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर है। इसके शुरू होते ही चिनैनी और उधमपुर विश्व पटल पर योग केंद्र के रूप में जगह बना लेगा।
अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र बनाने के लिए नवंबर 2017 में अपर्णा आश्रम की भूमि संबंधित एजेंसी को सौंपी गई थी, जिसके बाद से काम जोर शोर से जारी था। शुरूआती दौर में योग केंद्र की परियोजना को नवंबर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोरोना और अन्य बाधाओं के चलते कार्य पूण नहीं हो पाया। इसका निर्माण करीब 78 हजार वर्ग मीटर भूमि पर किया गया है। इसके उद्घाटन का समय और तारिख सरकार तय करेगी। फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र में पानी की व्यवस्था की जा रही है। बिजली कार्य के लिए भी एलाटमेंट हो चुकी है।
विज्ञापन
इसमें पिरामिडों के साथ 22 अलग-अलग घटक बनाए गए हैं। केंद्र में सबसे खास इसका वास्तु शिल्प है, जिसे डिजाइन बेस्ड कांसेप्ट के तहत पिरामिड और रिवर्स पिरामिड के क्रम में तैयार किया गया है। इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ टूरिस्ट फैसिलिटी मानतलाई का काम पर्यटन मंत्रालय प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत किया गया है। तहसील में इसके लिए एनपीसीसी दो परियोजनाओं पर कार्य कर रही है, जिसमें मानतलाई में सबसे बड़ी परियोजना है। इनमें सुद्धमहादेव में एक टूरिस्ट कैफेटेरिया भी है, जो पहले ही तैयार किया जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र में मिलेंगी सभी एडवांस सुविधाएं
निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रमुख कृपा राम राणा ने बताया कि परियोजना में 22 घटक हैं। इसमें पिरामिड, ग्राउंड, तीन मंजिला इमारत और टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर है। इसमें पर्यटकों को कई एडवांस सुविधाएं मिलेंगी। विदेशी पर्यटकों के लिए मुद्रा बदलने की भी सुविधा होगी। कांफ्रेंस हॉल भी होगा। दूसरी इमारत भी पिरामिड है, जिसमें योग, स्पा और आयुर्वेद परिसर शामिल है। इसके बीच से सड़क भी जा रही है, जिसमें इलेक्ट्रानिक गाड़ियां चलेंगी। रिवर्स पिरामिड में एक ओपन एयर एमपी थियेटर, एक हेलिपैड और हेलिकॉप्टर शेड भी बनाया गया है। यहां पर फायर फाइटिंग, एंबुलेंस शेड, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर लाइटिंग, पालिहाउस, पार्किंग आदि की भी उचित सुविधा होगी।
मानतलाई में पानी की व्यवस्था का कार्य शुरू हो गया है। बिजली को लेकर एलाटमेंट हो गई है, जिसका कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। मानतलाई में योग से ट्रीटमेंट और मेडिटेशन भी होगा। अन्य सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। कभी भी सरकार इसके उद्घाटन की तारीख दे सकती है।
- शेर सिंह, सीईओ, पटनीटॉप विकास प्राधिकरण