फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   incroachment

नगर परिषद अध्यक्ष के निरीक्षण से पहले हटाए फुटपाथ पर पार्क वाहन

विज्ञापन
incroachment
उधमपुर। करीब पांच करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे फुटपाथ पर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी मिलने पर नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने शनिवार को धार रोड का निरीक्षण किया। हालांकि शनिवार को कोई भी वाहन फुटपाथ पर पार्क नजर नहीं आया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों ने अपने वाहनों को फुटपाथ पर पार्क करना बंद कर दिया है, लेकिन अब इसकी लगातार जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर किसी ने भी वाहन को पार्क किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से सुभाष चौक से वीनस चौक तक करीब तीन किलोमीटर लंबे धार रोड के दोनों किनारों पर फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। करीब तीन महीने से इसका काम चल रहा है, लेकिन कुछ दिनों से कुछ लोगों ने अपने वाहन को फुटपाथ पर पार्क करना शुरू कर दिया है। इसके कारण लोगों को पैदल चलने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर अमर उजाला के शनिवार के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर ने शनिवार को खुद सलाथिया चौक से सुभाष चौक तक धार रोड के दोनों तरफ का निरीक्षण किया। हालांकि, इस दौरान कोई वाहन पार्क नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने अतिक्रमण किया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed