फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Increased security forces in Northern Command

सेना की उत्तरी कमान में बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 22 Mar 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
Increased security forces in Northern Command

सैन्य शिविर और पुलिस थाने में दो दिन में दो आतंकी हमलों के कारण उत्तरी कमान हेडक्वार्टर में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। क्यूआरटी और आरओपी लगातार हाईवे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस जवानों को और कड़े निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सचेत रहने और किसी भी बाहरी, अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस और सेना ने भी गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सेना ने अपने सभी शिविर, कार्यालयों और क्वार्टरों में बिना पहचान पत्र के अंदर जाने पर रोक लगा दी है। संतरियों की संख्या भी बढ़ा दी गई और प्रमुख कार्यालयों के बाहर विशेष बख्तरबंद गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी कमान के जीओसी इन सी के कार्यालय की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई। सड़क मार्ग पर रोड ओपनिंग टीम (आरओपी) और क्यूक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट किया गया है।

पुलिस ने भी अपने सभी नाकों को अलर्ट किया है। जखैनी, सलाथिया चौक, फ्लाटा में गाड़ियों की जांच की जा रही है। जंगल व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पुलिस इन क्षेत्रों में पैनी नजर रख रही है।


किसी भी जवान को पैदल हथियार लेकर चलने की मनाही कर दी गई। इसके बलावा गेट पर तैनात रहेंगे। एसएसपी उधमपुर सुलेमान चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सभी थानों के एसएचओ को दिन रात गश्त करने और सतर्क रहने के आदेश दिए। एसएसपी अनुसार सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed