{"_id":"0fbdde0ab5b5434288e678ebdd533e37","slug":"including-dsp-two-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डीएसपी समेत दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डीएसपी समेत दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरी में कार और इनोवा की टक्कर में डीएसपी और उसका कांस्टेबल घायल हो गए। दोनों को जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, बुधवार देर रात को हुए हादसे में मृतक की पहचान बलविंदर सिंह निवासी बट्टल बालियां के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पोस्ट मार्टम के बाद उसका शव परिवार के सदस्याें को सौंप दिया गया। उसके साथ बाइक पर सवार अन्य घायल मीना की हालत में सुधार है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को बटोत से जम्मू की तरफ जा रही इनोवा और कार में टक्कर में हो गई। कार में डीएसपी वसीम महबूद और सिपाही हसीब सवार थे। दोनों पुंछ निवासी हैं। जबकि इनोवा में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
रात को ही एक अन्य गाड़ी में दोनों को जिला उधमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।