फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Inaugaration

खेलने में लगी चोट का जिला अस्पताल में होगा पूरा उपचार

विज्ञापन
Inaugaration
उधमपुर। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान ने जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेक्शन में शनिवार को स्टेट ऑफ आर्ट, स्पोर्ट्स इंजरी रिहैबिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया। मौके पर उपनिदेशक योजना डॉ. के सी डोगरा, सीएमओ डॉ. विजय बसनोत्रा, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार भट भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह इकाई चिकित्सा दृष्टि से एथलीटों के लचीलेपन में सुधार, गति की सीमा, कार्यात्मक शक्ति, दर्द प्रबंधन, चोट आदि की रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करेगी। जिला अस्पताल खेल चोट इकाई को मजबूत करने और चोट की रोकथाम के लिए सभी उपकरणों और तरीकों से पूरी तरह सुसज्जित है। यह पहली बार है, जब इस तरह की इकाई जम्मू-कश्मीर के किसी जिला अस्पताल में स्थापित की गई है। इस प्रकार की इकाइयां आमतौर पर कॉर्पोरेट और स्पोर्ट्स इंजरी अस्पतालों में काम करती हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्पोर्ट्स इंजरी टीम ने पूरे राज्य में सभी आयु वर्ग के खेल उम्मीदवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट को प्रशिक्षित किया है। इसके अलावा जिला अस्पताल की ऑर्थो ओपीडी में एक समर्पित खेल चोट ओपीडी, क्लिनिक शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed