फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Inaugaration

उधमपुर की महिलाओं की सहायता के लिए महिला पुलिस रहेगी तत्पर

विज्ञापन
Inaugaration
उधमपुर: महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करती डीसी वाह वॉइस चेयरमैन डीडीसी वाह साथ खड़े डीजीपी जम्म? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। महिला पुलिस स्टेशन की नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन उधमपुर में शुक्रवार को हुआ। उधमपुर पुलिस स्टेशन के साथ ही महिला पुलिस स्टेशन की नई इमारत का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर डीजीपी दिलबाग सिंह मुख्य मेहमान थे। उन्होंने डीसी इंदु कंवल चिब और डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास के हाथों पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करवाया।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि अब महिलाएं बिना किसी परेशानी के पुलिस स्टेशन पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगी, क्योंकि उनकी शिकायतें सुनने के लिए थाने में महिला पुलिस कर्मी ही मौजूद रहेंगी। इससे उन महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी, जो अक्सर शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन जाने में झिझक महसूस करती हैं।
विज्ञापन

दोपहर को डीजीपी के उधमपुर पहुंचने पर महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस बनाने को लेकर सरकार की तरफ से पहले ही प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ही प्रदेश में महिला पुलिस स्टेशन बनाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में रेंज स्तर पर इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में उधमपुर-रियासी रेंज में उधमपुर में इसका उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले राजोरी में पुलिस स्टेशन बना चुके हैं। जम्मू और श्रीनगर में कई वर्ष पहले से महिला पुलिस स्टेशन चल रहे हैं। वहीं, कठुआ में डेढ़ वर्ष पहले बनाया गया था। बारामुला और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में इमारतें तैयार होने वाली हैं। जल्द इनका भी उद्घाटन होगा। पुलवामा में भी जल्द थाना बना दिया जाएगा। इसका बुनियादी मकसद यह है कि महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

-----
झिझक के कारण कई मामले नहीं पहुंचते थाने
डीजीपी ने कहा कि महिलाओं के कई मामले ऐसे होते हैं जो पुलिस स्टेशन तक नहीं पहुंच पाते। महिलाएं पुलिस स्टेशन में आना सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। उनको पुलिस स्टेशन में आने में झिझक होती है। इसलिए, वे अपनी तकलीफ को अपने तक ही रखती हैं। लेकिनस अब महिलाओं को महिला पुलिस स्टेशन में आने में झिझक नहीं होगी। वह बिना किसी परेशानी के अपनी बात को पुलिस स्टेशन तक पहुंचा सकेंगी। इसमें महिला अधिकारी व महिला स्टाफ होगा, जिनके सामने वह बिना किसी परेशानी के अपनी बात रख सकेंगी। महिलाएं किसी भी अपराध को लेकर चुप न रहें। अगर उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो वह तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed