फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   In Udhampur, 75 more people beat the corona epidemic

उधमपुर में और 75 लोगों ने कोरोना महामारी को दी मात

विज्ञापन
In Udhampur, 75 more people beat the corona epidemic
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में वीरवार को कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ 75 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिला में कोरोना संक्रमण के 505 मामले अभी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामले आने की संख्या में कमी आई है, जबकि कोरोना सक्रमण को मात देने में कामयाब होने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे जहां जिले में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी इससे काफी राहत मिलती नजर आ रही है। अभी तक दस हजार से अधिक लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। वहीं, वीरवार को संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में रहने पर कई लोगों को भी होम क्वारंटीन भी किया गया है। मई माह में कोरोना के मामलों में रिकार्ड बढ़ोतरी होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन

हर रोज 200 से अधिक मामले आने के बाद चिंता दोगुनी हो गई थी। लेकिन जब जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाकर टेस्टिंग का काम तेज किया गया तो धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में भी कमी आने लगी। अब हर रोज 50 से 60 के बीच संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं वीरवार को इनकी संख्या घटकर 27 पंहुच गई। जहां बीते मंगलवार को दो लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई थी। वहीं बुधवार के बाद अब वीरवार को भी कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि जिले में शाम तक कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10723 हो गए हैं। इनमें से 10092 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 126 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 505 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed