{"_id":"61101a708ebc3e6ead34533c","slug":"improvements-should-be-made-in-the-hospital-system-udhampur-news-jmu241172631","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की व्यवस्था में किया जाए सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की व्यवस्था में किया जाए सुधार
विज्ञापन
उधमपुर। करीब दो महीने से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और एक्स-रे की मशीन खराब है। इनके खराब होने के कारण हजारों की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज बाजार में हजारों रुपये खर्च करने को मजबूर हैं। जानकारी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग तमाशा देख रहा है। कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा ने प्रेसवार्ता कर अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है।
सीटी स्कैन की मशीन को दो महीने के बाद ठीक करवाया और तीन दिन बाद फिर से मशीन खराब हो गई। इसी तरह डिजिटल एक्स-रे की मशीन भी दो महीने से खराब पड़ी है। सीटी स्कैन व एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिक में जाना पड़ रहा है। उधमपुर में सिटी स्कैन के लिए केवल एक निजी सेंटर है। इसमें डॉक्टर के मौजूद नहीं होने पर मरीज को मजबूरन जम्मू जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिस प्राइवेट कंपनी ने इन मशीनरी को इंस्टॉल किया है, उसी कंपनी की जिम्मेदारी है इस को दुरुस्त करे। उधमपुर में सिर्फ जिले से ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई दुर्घटना होती है तो तुरंत उनको जिला अस्पताल लाया जाता है। उन्होंने सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह सिर्फ चुनाव के वक्त ही दिखते हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि अस्पताल में लचर कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर हस्तक्षेप करें और आ रही समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने उपराज्यपाल से एक और मांग करते हुए कह की जिला अस्पताल इतना बड़ा अस्पताल होने के बावजूद यहां कार्डियो, न्यूरो के डॉक्टर नहीं है, इसलिए हम मांग करते हैं कि जिला अस्पताल में कार्डियो, न्यूरो के डॉक्टर नियुक्त किए जाएं।