फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   illegle kundi connection cutted

Udhampur News: आदर्श कालोनी में 50 अवैध बिजली कनेक्शन काटे

विज्ञापन
illegle kundi connection cutted
उधमपुर। बिजली विभाग ने शनिवार को अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की। टीम ने आदर्श कालोनी में छापेमारी की तो पाया कि कई लोगों ने एसी चलाने के लिए अवैध रूप से कनेक्शन ले रखे हैं। इसके कारण बिजली सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दोपहर के समय बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई करन शुरू किया और फिर जब बिजली के खंभों का निरीक्षण किया तो पाया कि आदर्श कालोनी में ज्यादातर लोगों ने घरों में एसी चलाने के लिए अवैध रूप से कनेक्शन ले रखे हैं। टीम ने उसी समय कनेक्शनों को काट कर कार्रवाई की। इनको बिजली विभाग की तरफ से जुर्माना भी लगाया गया। शाम तक चली कार्रवाई में करीब 50 कनेक्शन काटे गए जोकि बिजली चोरी कर रहे थे। बिजली विभाग के एईई संजय गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के कारण ही शहर के अंदर बिजली सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इनके बिजली चोरी करने से लोड बढ़ता जा रहा है और मजबूरन बिजली कटौती करनी पड़ रही है। इस कार्रवाई को अब इसी तरह से जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed