फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Illegal

धार रोड पर बन गया एक और अवैध मेटाडोर स्टैंड

विज्ञापन
Illegal
उधमपुर: धार रोड पर मिनी बस चालकों द्वारा लगाया गया इल्लीगल बोर्ड. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के बीच कृष्णा पैलेस के नजदीक धार रोड के किनारे एक नया मेटाडोर स्टैंड बन गया है। मेटाडोर चालकों ने एक बोर्ड भी लगा दिया गया है, जिसमें मार्गों के नाम लिखे हैं। बताया गया है कि यह मेटाडोर नगर परिषद के निर्देशन में बनाया गया है। वहीं, नगर परिषद के पार्षदों व अध्यक्ष को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

धार रोड के दोनों किनारों पर पूरी तरह वाहनों का कब्जा है। कई वर्षों से सलाथिया चौक इलाके में अवैध मेटाडोर स्टैंड चल रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी इसको नगर परिषद व जिला प्रशासन हटा नहीं पाया है। वहीं, अब सलाथिया चौक से करीब आधा किलोमीटर दूर कृष्णा पैलेस के नजदीक एक और मेटाडोर स्टैंड बन गया है। इस स्थान से पखलाई, ओसु, धार गद्दियां और बरमीन के लिए मेटाडोर रवाना हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन इस स्थान पर मेटाडोर की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे धार रोड पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं, अब इस स्थान पर मिनी बस स्टॉप का बोर्ड भी लगा दिया गया है। बोर्ड पर साफ लिखा गया है कि यह मिनी बस स्टॉप नगर परिषद के निर्देशन में बनाया गया है। यह स्थान वार्ड 6 में पड़ता है, और इसके बारे में पार्षद विक्रम सलाथिया को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जब पार्षद ने बोर्ड लगा देखा तो तुरंत नगर परिषद अध्यक्ष से संपर्क किया। उनसे अनुमति देने के बारे में पूछा तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। पार्षद का कहना था कि पहले ही उनके वार्ड में सलाथिया चौक पर करीब 30 वर्ष से अवैध मेटाडोर स्टैंड चल रहा है। अभी तक इसको हटाया नहीं जा सका है। अब तो मेटाडोर चालकों ने नगर परिषद के नाम पर बोर्ड लगाना भी शुरू कर दिया है।

------
पार्षद से इसके बारे में मुझे जानकारी मिली है। नगर परिषद ने किसी को भी मिनी स्टॉप बनाने की अनुमति नहीं दी है। वह इसके बारे में नगर परिषद सीईओ से पूरी जानकारी हासिल करेंगे। अगर चालकों ने अपनी मर्जी से बोर्ड लगाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है तो इसको लेकर जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष

उधमपुर: धार रोड पर मिनी बस चालकों द्वारा बनाया गया इल्लीगल मिनी बस स्टैंड.

उधमपुर: धार रोड पर मिनी बस चालकों द्वारा बनाया गया इल्लीगल मिनी बस स्टैंड.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed