{"_id":"67c203db8147c0b7800d0004","slug":"hundreds-of-vehicles-stranded-on-jammu-srinagar-road-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-120886-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे
Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से दोनों ओर लगी लंबी कतार। संवाद
- फोटो : udhampur
कई स्थानों पर लैंड स्लाइडिंग के बीच मेहाड़ में धंसा राजमार्ग का बड़ा हिस्सा
उधमपुर। लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इसके चलते उधमपुर में छोटे-बड़े 800 से ज्यादा वाहन फंसे हैं। राजमार्ग पर भूस्खलन और शूटिंग स्टोन का मलबा और बर्फबारी हटने के बाद ही यातायात बहाल हो पाएगा।
पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण उधमपुर से रामबन व बनिहाल रूट पर कैफेटेरिया इलाके में मड स्लाइड के कारण वीरवार शाम छह बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। शुक्रवार को भी लगातार बारिश जारी रही और रामबन-बनिहाल के बीच काफी बर्फबारी भी हुई। इसके अलावा रामसु, मगरकोट, बैटरीचश्मा और डलवास सहित कई इलाकों में स्लाइडिंग और
पस्सियां गिरने का सिलसिला जारी था। रामबन के मेहाड़ में राजमार्ग का बड़ा हिस्सा धंसने से जम्मू-श्रीनगर रूट पर यातायात बहाल करने में काफी समय लग सकता है। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने पर मलबा और बर्फबारी हटाने का काम शुरू कर दिया गया। मगर देर शाम तक राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया था। जम्मू-श्रीनगर रूट पर वाहनाें की आवाजाही बंद होने से उधमपुर के जखैनी चौक पर वीरवार शाम से ही वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम तक ट्रक, ट्रालों सहित निजी और प्राइवेट यात्री वाहनों को मिलाकर उधमपुर में 800 वाहन रोके गए थे। वहीं, चिनैनी, सुद्धमहादेव, मानतलाई और पटनीटाॅप रूट पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रही।
जखैनी चौक पर कश्मीर की ओर जाने वाले वाहनों को रोके जाने की वजह से राजमार्ग की एक ट्यूब पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं रही और कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। संवाद
राजमार्ग पर बर्फ और मलबा हटाने का काम जारी है। रामबन और चिनाब वैली रूट पर यातायात को जल्द बहाल किया जा सकता है, लेकिन मेहाड़ में राजमार्ग को पहुंची क्षति को दुरुस्त करने में समय लग सकता है। इससे श्रीनगर की ट्रैफिक बहाली में देरी हो सकती है।- जतिंद्र सिंह, डीएसपी ट्रैफिक उधमपुर-रामबन नेशनल हाईवे