फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Hundreds of students took admission on the second day as well

दूसरे दिन भी सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
Hundreds of students took admission on the second day as well
उधमपुर। सरकारी महिला और डिग्री कॉलेज में बुधवार को दाखिला प्रक्रिया जारी रही। दूसरे दिन भी सैकड़ों विद्यार्थियों ने फार्म जमा करवा कर दाखिला लिया है। इसके लिए सुबह से शाम तक विद्यार्थी पहुंचते रहे। पहली कट ऑफ मेरिट सूची के तहत शनिवार तक कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। सोमवार को दूसरी सूची जारी होने के बाद दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 अगस्त को पहली कट ऑफ मेरिट सूची जारी हुई थी और मंगलवार को विद्यार्थियों ने दाखिला लेना शुरू कर दिया था। बुधवार को दूसरे दिन भी सैकड़ों विद्यार्थी दाखिले के लिए कॉलेजों में पहुंचे। उधमपुर के साथ रामनगर, नीली नाला और मजालता में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों में सुबह से दोपहर तक प्रक्रिया चल रही है। सभी कालेजों में बुधवार दोपहर तक 700 से अधिक विद्यार्थी दाखिला ले चुकेक थे। एडमिशन केवल वैक्सीन लगवाने विद्यार्थियों को ही दी जा रही है। इसके लिए छात्रों को पहले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए गए थे। सैकड़ों विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगवा ली है और कई हर रोज टीका लगवाने के लिए के लिए केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed