फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Hundreds of people returned home without getting vaccinated

सैकड़ों लोग बिना टीका लगवाए लौटे घर

विज्ञापन
Hundreds of people returned home without getting vaccinated
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन का संकट बरकरार है। सोमवार को भी सैकड़ों लोग बिना वैक्सीन के घर लौटने को मजबूर रहे हैं। शाम तक मात्र 1638 लोगों को ही टीका लग पाया है। जिला अस्पताल में बनाए गए सेंटर में तो लोग घंटों तक वैक्सीन का इंतजार करने को मजबूर रहे हैं।
विज्ञापन

उधमपुर में कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग को जरूरत के अनुसार वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। पहले जहां रोजाना पांच हजार से अधिक लोगों का टीकाकारण हो रहा था लेकिन अब संख्या एक से दो हजार के बीच ही सिमट गई है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्रों में बढ़ोतरी तो कर दी है, लेकिन जरूरत अनुसार वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से प्रक्रिया बाधित हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मात्र 1638 लोगों को ही टीका लगवाया जा सका है। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज, पांच फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18-45 आयु वर्ग में 827 लोगों को पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 93 लोगों को पहली और 591 को दूसरी डोज, 12 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 108 को दूसरी डोज लगाई गई है। जिला अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे और वैक्सीन खत्म होने पर दोपहर बाद वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को बंद करना पड़ा। जब वैक्सीन लगाना बंद किया तो बाहर काफी संख्या में लोग अपनी बारी को इंतजार कर रहे थे। सुभाष शर्मा, विजय कुमार, शाम लाल व अन्य ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन की कमी के कारण परेशानी सामने आ रही है। सरकार को स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त स्टाक उपलब्ध करवाना चाहिए, ताकि लोगों को वैक्सीन सेंटर से निराश होकर नहीं लौटना चाहिए। सोमवार को शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 2010 डोज बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed