{"_id":"62bf3e0f70c22143a412805a","slug":"honored-udhampur-news-jmu2630975113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रवाह के 15 चिकित्सकों को सेना ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: आर्मी द्वारा बदरवा में डॉक्टर डे के उपलक्ष पर डॉक्टर को किया गया सम्मानित.
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
भद्रवाह। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स इकाई भद्रवाह ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एसडीएच (उपजिला अस्पताल) में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें कोरोना काल के दौरान भद्रवाह में लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान 4आरआर के कमांडिंग अफसर कर्नल रजत परमार ने अस्पताल में मरीजों के लिए बीएमओ भद्रवाह डॉ. शकील अहमद सुम्ब्रिया को हाई एंड वाटर डिस्पेंसर भी सौंपा। उन्होंने अतिरिक्त जिला भद्रवाह की पांच महिला सहित कुल 15 चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
कर्नल ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के दौरान डॉ. शकील के नेतृत्व में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दूरदराज गांवों में पहुंचकर रोगियों का इलाज कर समर्पण और असाधारण साहस का परिचय दिया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों की ओर से डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करना था। वहीं, बीमएमओ ने कहा कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए कोविड-19 महामारी कठिन रही है। उन्होंने देश को वायरस से लड़ने में मदद करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।