{"_id":"62435694b8987265004fd5c9","slug":"honored-udhampur-news-jmu256731496","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर की 187 बटालियन रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर की 187 बटालियन रही विजेता
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत हासिल कर लौटे जवानों को सम्मानित करते सीआरपीएफ अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रामबन में आयोजित बैडमिंटन बटालियन चैंपियनशिप में उधमपुर की 187 बटालियन के खिलाड़ियों ने दोनों फाइनल मुकाबले जीत लिए हैं। उधमपुर लौटने पर मंगलवार को दोनों खिलाड़ियों को अधिकारियों ने सम्मानित किया।
बैडमिंटन बटालियन चैंपियनशिप का आयोजन 23 आरआर बटालियन में किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों की छह टीमें शामिल हुईं। इसमें 187 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों ने भी हिस्सा लिया। यह चैंपियनशिप 26 से 27 मार्च तक आयोजित की गई, जिसमें सभी टीमों के खिलाड़ियों ने युगल और एकल मैच खेले।
फाइनल मैच 23 आरआर और 187 बटालियन के बीच हुआ, जिसमें सुरेंद्र सिंह कमांडेंट 187 बटालियन सीआरपीएफ की देखरेख में 187 बटालियन ने युगल और एकल मैचों में जीत हासिल की। युगल में सहायक उप निरीक्षक/फार्मासिस्ट सुनील चौधरी एवं हवलदार/जीडी दिनेश गोसाई को विजेता घोषित किया गया। जबकि एकल में सहायक उप निरीक्षक/फार्मासिस्ट सुनील चौधरी विजेता रहे। उधमपुर लौटने पर दोनों ही खिलाड़ियों का कमांडेंट व अन्य अधिकारियों ने स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।