फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Holiday in Court From Saturday For 16 Days

Udhampur News: आज से 16 दिन के लिए कोर्ट परिसर में रहेंगी छुट्टियां

विज्ञापन
Holiday in Court From Saturday For 16 Days
जिला कोर्ट परिसर में निर्जला एकादशी पर कंजक पूजन करते हुए न्यायाधीश व अन्य। संवाद
- अंतिम दिन कंजक पूजन के साथ छबील लगाकर मनाई निर्जला एकादशी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला न्यायालय उधमपुर परिसर शनिवार से अगले 16 दिनों तक गर्मी की छुटि्टयों के चलते बंद रहेेंगे। जिसके चलते शुक्रवार को निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कंजक पूजन के साथ ही पानी छबील लगाई लगाई गई।

जिला कोर्ट परिसर में गर्मी की छुट्टियों के चलते शुक्रवार को अंतिम वर्किंग डे था। हालांकि इस दौरान उच्च न्यायालय की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अत्यावश्यक आपराधिक मामलों के निपटान के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मौजूदा समय में उधमपुर जिला मुख्यालय भी बढ़ते तापमान और लू की मार झेल रहा है। उच्च न्यायालय की ओर से 09 से 23 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की गई है। संबंधित जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के छुट्टियों के दौरान उत्पन्न होने वाले अत्यावश्यक आपराधिक मामलों के निपटान के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने को भी कहा गया। शनिवार को ईद और रविवार की छुट्टियों के चलते शुक्रवार को कोर्ट के कार्य का अंतिम दिन था और निर्जला एकादशी के शुभ अवसर के चलते बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया की अध्यक्षता में छबील का आयोजन किया गया। जिसका उद्धाटन जिला प्रमुख एवं सत्र न्यायाधीश बीएस बाऊ ने किया। जिसमें सबसे पहले कंजक पूजन किया गया और उसके बाद कचहरी में आने वाले प्रत्येक वर्ग को शीतल जल पिलाकर पुण्य का का किया गया। छबील का आयोजन बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और मुख्य रूप से न्यायाधीशों के सहयोग से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed