{"_id":"623386ab519cb31994559434","slug":"holi-udhampur-news-jmu2559741141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में रंगों के त्योहार होली को मनाए जाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। दो वर्षों बाद खुलकर होली खेलने का मौका युवा नहीं गंवाना चाहते। इसलिए, उन्होंने एक दिन पहले ही खरीदारी कर ली है। वहीं, शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी चौकन्नी है।
शहर में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस की तैयारी पूरी है। मदमस्त होकर दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां बैठाकर हुड़दंग मचाने वाले युवाओं पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शहर के अधिक व्यस्त चौराहों और मोहल्लों के प्रवेश द्वार भी पुलिस बल की निगरानी में रहेंगे। इस दौरान किसी भी हुड़दंगे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसी के मद्देनजर वीरवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाकर पुलिस वाहनों की जांच करती नजर आई। इस दौरान एसएचओ चमन गोरखा के नेतृत्व में धार रोड पर नगर के सलाथिया चौक के समीप एक विशेष नाका लगाकर वाहनों के दस्तावेज जांच करने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए। शक होने पर कई वाहनों की गहनता से तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन
-------
सलाथिया चौक पर हुआ आईईडी धमाका भी सतर्क रहने का कारण
गौरतलब है कि बीते दिनों उधमपुर के सलाथिया चौक पर हुए एक आईईडी धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, और 17 लोग घायल हो गए थे। अभी तक पुलिस इस विस्फोट के बारे में कुछ सटीक जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। इस घटना के बाद शहर में इस तरह के अन्य हमले से इंकार भी नहीं किया जा सकता। होली जैसा बड़ा उत्सव असामाजिक तत्वों के निशाने पर हो सकता है। इन सब शंकाओं को लेकर भी पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। करीब दो साल के बाद व्यापक तौर पर मनाए जाने वाले पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए पुलिस सतर्क है।