Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   holi celebration

Udhampur News: जिले भर में खुशियां, बच्चों-युवाओं ने टोलियों में खेली होली

विज्ञापन
holi celebration
उधमपुर। जिले में रंगों का पर्व होली उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विशेष रौनक देखने को मिली। हर गली, मोहल्ले और बाजार में लोगों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। देर शाम तक रंगों की मस्ती, संगीत और आपसी मेलजोल का उत्सव जारी रहा।
विज्ञापन

बच्चे और युवा रंगों में सराबोर नजर आए। बाल्टियों और पिचकारियों में रंग भरकर खूब मस्ती की। कई बच्चे लोगों पर रंग डालते हुए बुरा न मानो होली है कहते नजर आए। युवाओं की टोलियां भी अलग-अलग मोहल्लों में घूम-घूमकर होली खेलती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगे गुलाल से सने चेहरे, भीगे कपड़े और हाथों में पिचकारी लिए युवाओं की टोली जब बाइक पर सवार होकर सड़कों से गुजरती थी तो माहौल और भी जीवंत हो उठता था। गुलाबी, लाल, हरे और पीले रंगों से सजे लोग एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दे रहे थे। दोपहर करीब दो बजे तक होली का उत्साह चरम पर रहा और हर सड़क रंगों से रंगी नजर आई।
विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के सहयोग से व्यापार मंडल की अध्यक्षता में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने लोगों का मन मोह लिया। दोपहर करीब 12 बजे आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर से झांकी की शुरुआत हुई। इसके बाद झांकी डीजे पर बजते होली के गीतों और ढोल की थाप के साथ सलाथिया चौक, कोर्ट रोड और गोल मार्केट सहित विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी।

कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जबकि भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झलकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए। झांकी को लेकर व्यापार मंडल के आह्वान पर ज्यादातर दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed