फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Highways closed after six hours due to falling ribs in Ramban

रामबन में पस्सियां गिरने से बंद हाईवे छह घंटे बाद बहाल

विज्ञापन
Highways closed after six hours due to falling ribs in Ramban
उधमपुर/रामबन। बारिश के दौरान रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने से बंद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को छह घंटे बाद सात बजे बहाल कर दिया गया है। इसके खुलते ही बीच में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। वहीं, उधमपुर में रोके गए वाहनों को अभी नहीं छोड़ा गया है। बारिश के कारण राजमार्ग को खोलने काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों में सवार यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। वहीं, पंथयाल में पत्थर गिरने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें चालक ने समय रहते बाहर निकल कर जान बचा ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामबन व उधमपुर में शुक्रवार से मौसम खराब है। इसी कारण राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय मौसम खराब होने के बावजूद राजमार्ग पर श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहन छोड़े गए थे। इस बीच दोपहर एक बजे बारिश तेज होने के बाद रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने लगी और कुछ समय के बाद राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने के कारण रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। वाहनों का रुख श्रीनगर से जम्मू की तरफ होने के कारण ट्रकों पर पुलिस ने सुबह ही घाटी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। सैकड़ों की संख्या में ट्रक पहले ही रोक दिए गए थे। राजमार्ग बंद होने के बाद उधमपुर में यात्री वाहनों की कतार बढ़ती चली गई और शाम तक सैंकड़ों की संख्या में वाहन रोक दिए गए थे।
विज्ञापन

राजमार्ग के बंद होने पर यात्री सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। यात्रियों का कहना था कि उनके पास वाहन के अलावा रात गुजारने के लिए दूसरा कोई स्थान नहीं है। मौसम खराब होने के बाद तापमान में भी गिरावट हो गई है। वहीं ट्रक चालकों की भी चिंता बढ़ गई है। वहीं, देर शाम सात बजे हाईवे निर्माण फोर लेन कंपनी ने मशीनरी के जरिये यातायात को बहाल कर दिया गया। राजमार्ग खुलने पर सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को रवाना किया जा रहा है। इसके बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed