फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   highway opened

Udhampur News: रामबन के खूनी नाला में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 घंटे बाद हुआ बहाल

विज्ञापन
highway opened
रामबन। खूनी नाला पुल पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे 12 घंटे बाद सोमवार सुबह फिर से खोल दिया गया। यातायात अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात को खूनी नाला में भूस्खलन और पत्थर गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई थी। इस कारण सैकड़ों हल्के, मध्यम और भारी वाहन कई स्थानों पर रोक दिए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खोनिनुल्ला पुल पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका के कारण सड़क बहाली का काम तुरंत शुरू नहीं किया जा सका। सोमवार सुबह एनएचएआई ने सड़क से भूस्खलन और पत्थरों को हटाने के लिए कर्मचारियों और मशीनरी को बुलाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह 11:30 बजे आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला गया। हालांकि नाशरी और बनिहाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल लेन मार्ग होने के कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed