{"_id":"10505bf2da0fd1d057277e40b4002689","slug":"highway-jam-due-to-construction-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य से दिनभर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य से दिनभर लगा रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एमएच चौक इलाके में पाइप बिछाने के कार्य के चलते वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन भर जाम रहा। जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण शहरवासियों की परेशानियां दिन व दिन बढ़ रही हैं। सुबह करीब आठ बजे एमएच चौक में एमईएस की तरफ से पाइप बिछाने का कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद देखते ही देखते राजमार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के जवान मौजदू थे, लेकिन फिर भी बार बार जाम की स्थिति बनती रही। जाम में कई यात्री वाहन फंसे रहे, जिनमें यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
इसी कारण विद्यार्थी समय पर स्कूलों तक नहीं पहुंच सके। कर्मचारियों को भी कार्यालयों तक पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं राजमार्ग के किनारे को क्षतिग्रस्त किए जाने पर शहरवासियों में रोष भी है। शहरवासियों का कहना था कि पहले ही राजमार्ग की हालत खस्ता है।
उस पर राजमार्ग को और क्षतिग्रस्त करके परेशानी को दोगुना किया जा रहा है। उनकी मांग है कि क्षतिग्रस्त किए गए राजमार्ग की मरम्मत भी जल्द से जल्द करवाई जाए।