फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   highway closed in ramban jammu kashmir

रामबन में पहाड़ से गिरे पत्थर, अमरनाथ यात्रियों को बमुश्किल निकाला

विज्ञापन
highway closed in ramban jammu kashmir
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले में इस प्रकार गिर रहे पहाड़ों से पत्थर।
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न स्थानों पर पहाड़ से पस्सियां व पत्थर गिरने के कारण रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। हालांकि बीच में कुछ समय के लिए पत्थर व पस्सियों को हटाकर बीच में फंसे अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को निकाला गया। लेकिन वाहनों के निकलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने पर उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में वाहनों को रोक कर रखा गया है। पुलिस का कहना है कि इन वाहनों को अब मौसम में सुधार होने पर सोमवार सुबह ही रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

रामबन के डिगडोल, पंथयाल, बैटरी चश्मा, मारोग व अन्य कई स्थानों पर सुबह करीब छह बजे पस्सियां व पत्थर गिरना शुरू हो गया और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने के बाद अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रहे अमरनाथ यात्रियों के वाहन बीच में फंस गए। राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं उधमपुर से भी घाटी जाने वाले वाहनों पर आगे बढ़ने पर रोक लगा दी गई। देखते ही देखते उधमपुर में भी रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

वहीं लगातार बारिश के कारण रामबन में राजमार्ग को खोलने का काम देरी से शुरू हुआ। घंटों की मशक्क्त के बाद शाम करीब चार बजे पुलिस को राजमार्ग को अस्थायी तौर पर खोलने में कामयाबी मिली। अस्थायी तौर पर खोलने पर पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया। अमरनाथ यात्रियों के वाहनों के निकलते ही फिर से पत्थर व पस्सियां गिरने का सिलसिला शुरू और राजमार्ग बंद हो गया। समाचार लिखे जाने तक राजमार्ग बंद था और फोर लेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी राजमार्ग को खोलने के काम में जुटी हुई थी। वहीं उधमपुर में रोके गए वाहनों में सवार यात्री व चालकों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। खाने पीने व शौचालय की सुविधा न मिलने के कारण यात्री दिन भर परेशान रहे। यात्रियों का कहना था कि दिन तो किसी तरह निकाल दिया है, लेकिन अब रात को परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed