{"_id":"57153a144f1c1b09248b45c1","slug":"highway-blocked-for-water-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए हाईवे जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए हाईवे जाम कर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
गर्मी का मौसम आते ही लोगों को पानी की किल्लत ने परेशान करना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिन से पानी की किल्लत से परेशान भारत नगर के लोगों ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बाईपास को एक घंटे तक जाम कर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी पूर्ण दत्त शर्मा ने कहा कि कई दिनों से क्षेत्र में पानी नहीं आने के कारण लोगों को पानी कि किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण हर समय पानी की जरूरत होती हैं, लेकिन घरों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को पानी लेने के लिए घरों से कई किलोमीटर दूर बावलियों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस कारण लोगों की दिनचर्या पानी लाने में ही गुजर जाती है। उन्होंने कहा कि विभाग ने दावा किया था कि इस बार गर्मी के मौसम में लोगों को पानी कि किल्लत नहीं होगी, लेकिन जिस तरह से उनके इलाके में पानी नहीं आ रहा हैं, उससे यही लगता है कि विभाग के दावे केवल खानापूर्ति तक ही सीमित रह गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई बार इस बारे में विभाग के आला अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं। मजबूर होकर आज प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो गर्मी का मौसम शुरू हुआ है। इस समय अगर विभाग लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाने में विफल साबित हो रहा है तो आने वाले दिनों में क्या होगा यह कह पाना मुश्किल है।
मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संजय रैणा ने प्रदर्शनकारियों को मंगलवार तक उनकी समस्या को हल करवाने का आश्वासन दिया। तब प्रदर्शनकारियों ने मार्ग को खोला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार तक पानी की समस्या हल नहीं हुई तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।