फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heroin recovered

Udhampur News: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
heroin recovered
उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेहंबल थाने की टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन को रोका। चालक मोमिन हुसैन निवासी पट्टन (बारामुला) की तलाशी लेने पर 10.48 ग्राम हेरोइन मिली। इसी तरह गश्त टीम जीरो मोड़ के पास ड्यूटी पर थी, तभी फलाटा से गढ़ी की ओर आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया जो वापस मुड़ने की कोशिश करने लगा। मौके पर उसे रोक लिया। चालक अश्वनी शर्मा निवासी जिब माजलता से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों मामलों में थाना रेहंबल में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


टावर से सामान चोरी का केस सुलझा, काबू

कटड़ा। जिला पुलिस ने चोरी के केस को सुलझाते आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान आदिल मंजूर निवासी चक्का (भद्रवाह) के रूप में हुई है। ककड़याल पुलिस को गांव कंडयार में लगे टावर से चार डीटीआरयू यूनिट चोरी होने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान सभी यूनिट बरामद की गई जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। रियासी पुलिस के अनुसार आगे की जांच चल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वारदात में और कितने लोग शामिल थे।
विज्ञापन


5.98 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान शमशेर सिंह निवासी चंग (सांबा) और आदित्य कुमार निवासी ज्यौड़ियां (अखनूर) हुई है। टीम सुभाष स्टेडियम के पास गश्त कर रही थी, तभी भारत नगर कट (एनएच-44) से टीसीपी दोमेल की ओर आ रहे दो संदिग्धों को देखा। दोनों आरोपी एनएच-44 की ओर भागने लगे। मौके पर उन्हें काबू कर तलाशी ली तो शमशेर से 4.41 ग्राम और आदित्य कुमार से 1.57 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस स्टेशन उधमपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed