फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Helicopter service was affected throughout the day due to rain, winds

बारिश, हवाएं चलने से दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा

विज्ञापन
Helicopter service was affected throughout the day due to rain, winds
कटड़ा। प्रदेश सहित धर्मनगरी में मौसम का मिजाज बदलते ही बारिश और तेज हवाएं चलने से दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने के बावजूद श्रद्धालुओं में मां वैष्णो के दर्शन के प्रति उत्साह है। शाम छह बजे तक करीब 10 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर दरबार की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और दरबार मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा है। चारों ओर रौनक है। लेकिन धर्मनगरी सहित त्रिकुटा पर्वत पर सोमवार को दिनभर बारिश होने और तेज हवाएं चलने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही है। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके लोगों को पैदल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी का सहारा लेना पड़ा है। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सुविधा दिनभर बहाल रही, जिसका भी भक्तों ने पूरा फायदा उठाया है। मौसम बिगड़ने के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है, जिसके बावजूद भक्तों में मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन के लिए काफी उत्साह है।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष के अनुसार रविवार को जहां 21400 भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए थे। वहीं, सोमवार शाम छह बजे तक दस हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed