{"_id":"61dc77d5980146461829a9a5","slug":"heavy-rainfall-problem-udhampur-news-jmu251644355","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली व पानी की सप्लाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली व पानी की सप्लाई प्रभावित
विज्ञापन
ऊधमपुर के सैरगाह मार्ग पर टूटी पाईप से बहता पानी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पांच दिन तक लगातार बारिश से उधमपुर शहर में पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को तीन दिन बाद पानी मिल रहा है। साथ ही कई इलाके ऐसे हैं जहां सप्ताह में एक दिन ही पानी मिल रहा है। सोमवार को सैरगाह रोड पर पानी की मुुख्य आपूर्ति लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है।
लगातार बारिश व बर्फबारी से बिजली के साथ पानी की आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ा है। शहर के शिवनगर, आदर्श कॉलोनी, दलाह, सुभाष नगर, जखैनी, सैला तालाब, दंदियाल, फंग्याल, मेलडी, नगरोटा व अन्य कई इलाकों में लोगों को तीन दिन बाद पानी मिल रहा है। नियमित तरीके से पानी न मिलने के कारण शहरवासियों के जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। इसके साथ लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी है।
तरुण कुमार, संजय शर्मा, बंसी लाल, राजेश कुमार व अन्य ने बताया कि सर्दी के मौसम में भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए उनको बावलियों से पानी भर कर घर लाना पड़ रहा है। इससे पहले पूरे गर्मी के मौसम में भी पानी की किल्लत का सामना किया है। लेकिन, अब सर्दी में भी पानी की किल्लत है। जल शक्ति विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार सुबह शहर के सैरगाह रोड पर भूस्खलन होने के बाद जल शक्ति विभाग की मुख्य आपूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हो गई, और पीने का पानी व्यर्थ बहने लगा। सैकड़ों गैलन पानी घंटों तक बेकार बहता रहा। लोगों ने इसके बारे में विभाग को सूचित किया। तब पानी बंद किया गया। इसके कारण भी कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं मिल सकी।
-------
बारिश के कारण बिजली सेवा बुरी तरह प्रभावित रही, और जल शक्ति विभाग पानी की पंपिंग और फिल्टर नहीं कर सका। इसी कारण शहरवासियों को कुछ दिनों से नियमित पानी नहीं मिल रहा है। लेकिन, जल्द इसमें सुधार हो जाएगा। सैरगाह रोड पर क्षतिग्रस्त पाइप की मंगलवार को मरम्मत का काम पूरा कर दिया जाएगा।
- ताज चौधरी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग