फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy rainfall problem

मगैनी में गिरा कच्चा मकान

विज्ञापन
Heavy rainfall problem
ऊधमपुर : बारिश की वजह से मगैनी गांव में टूटा घर - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर मगैनी इलाके में शनिवार शाम को बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिरने से एक परिवार बेघर हो गया है। परिवार के सदस्यों ने जिला प्रशासन से सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

मकान के मालिक काका राम ने बताया कि बारिश शुरू होने के साथ ही मकान को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया था। शनिवार शाम को अचानक पहले एक दीवार गिरी। इसके बाद वह समझ गए कि अब मकान के लिए भी खतरा है। इसके बाद मकान की छत भी गिरने लगी। कुछ समय बाद छत भी गिर गई। परिवार में सात लोग हैं। सभी ने मकान के बचे हुए कोने में ही बैठकर रात गुजारी है।
विज्ञापन

कहा कि उनके पास अब रहने के लिए कोई छत नहीं है। सबको प्रशासन से सहायता मिलने का इंतजार है। काका राम ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह जल्द ही मकान तैयार कर ले। इसलिए जिला प्रशासन से अपील की है कि किसी तरह से राहत प्रदान की जाए, ताकि उसका परिवार ठंड में छत के नीचे जीवन व्यतीत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed