फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heavy rainfall problem

नालियां छोड़ सड़कों पर बहता नजर आया बारिश का पानी

विज्ञापन
heavy rainfall problem
उधमपुर शहर में बारिश के दौरान नाली से सड़क पर पहुंची गंदगी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर में वर्षों से बंद पड़े नाले व नालियों ने रविवार सुबह पौने घंटे हुई बारिश के दौरान नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश होने पर नालियों का पानी व कचरा सड़कों पर बहना शुरू हो गया। यह कचरा बारिश बंद होने के बाद भी शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा।
विज्ञापन

शहर के 21 वार्डों में ज्यादातर नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं। नगर परिषद ने घर घर से कचरा उठाने की ओर तो ध्यान दिया है, लेकिन कई वर्षों से बंद पड़ी नालियां और नालों की सफाई की तरफ आज तक ध्यान नहीं दिया गया है। इसी का परिणाम है कि जब भी तेज बारिश होती है तो निकासी न होने पर कचरे के साथ गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब तेज बारिश शुरू हुई तो शिवनगर, एमएच चौक, कल्लर, कैप्परी व शहर के कई स्थानों पर कचरा गंदे पानी के साथ पुराने राजमार्ग पर बहने लगा। एमएच चौक इलाके में कचरे से पूरा पुराना राजमार्ग भर गया और एक बड़ा हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया था। इस दौरान लोगों को पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिला। कचरे और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना उनकी मजबूरी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही हालात शिवनगर में भी हुए, जब बारिश बंद होने के बाद भी नालियों व नालों का पानी पुराने राजमार्ग पर घंटों तक बहता रहा। शहरवासी इसके कारण परेशानियों से जूझने को मजबूर रहे। बारिश बंद होने के बाद शहर की सड़कें पूरी तरह से कचरा व गंदे पानी से भरी नजर आ रही थीं। शहरवासियों का कहना था कि नगर परिषद को कभी भी नालियों और नालों की सफाई की तरफ ध्यान देते नहीं देखा गया है। अगर नालों और नालियों की नियमित रूप से सफाई की जाए तो तेज बारिश होने पर इस तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed