{"_id":"61ec52e955a0e71d7d632e5b","slug":"heavy-cold-udhampur-news-jmu2524240198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व बर्फबारी से जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व बर्फबारी से जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
विज्ञापन
उधमपुर: भारी बारिश के चलते ठंड से बचने के लिए अपनी दुकान में आग का सहारा लेते दुकानदार.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शुक्रवार से मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते जिले के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। इसका सिलसिला दूसरे दिन शनिवार को भी दिन भर जारी रहा।
शनिवार को दिन भर जिले के पहाड़ी क्षेत्र पंचैरी, मोंगरी, बसतंगढ, लाटी, आदि इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं, उधमपुर के शहरी क्षेत्रों के साथ अन्य मैदानी इलाकों में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे तापमान में गिरावट आने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर भी काफी बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों को उधमपुर के शहरी क्षेत्रों में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा।
अधिकतर लोग घरों में रजाइयों में दुबके रहे, और नगर के बाजारों में भी रौनक गायब रही। वहीं, दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहने से नगर की कई गलियों व सड़कों पर जलभराव की स्थिति नजर आई। साथ ही नगर में सफाई व्यवस्था चरमराने से चबूतरा बाजार, सलाथिया चौक, बाडेयां एमएच चौक के आसपास नालियों की गंदगी सड़कों पर बहती नजर आई। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
वहीं रामनगर, घोरडी, पंचैरी, मोंगरी जैसे ग्रामीण इलाकों में बारिश व बर्फबारी के चलते कई संपर्क मार्ग पस्सियां गिरने, कीचड़ और फिसलन बढ़ जाने से यातायात के लिए बाधित रहे। इससे स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी घंटों परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा भारी बारिश व बर्फबारी के कारण कई ग्रामीण इलाकों में दिन भर बिजली गुल रही, तो कहीं जलापूर्ति को लेकर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

उधमपुर: बाजार से होते हुए देविका को जाने वाले रास्ते में पड़ी गंदगी के ढेर.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: टाउन हॉल के पास नाली से निकलता गंदा पानी वाह कचरा रोड पर पड़ा.- फोटो : UDHAMPUR