फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health

एक वर्ष बाद उधमपुर कोरोना मुक्त

विज्ञापन
health
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद जिला उधमपुर करीब एक वर्ष के बाद कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है। बुधवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। दोपहर के समय तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल 2020 में पहला मामला आया था। तब बाहरी राज्य से लौटने वाला व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। इसके बाद एक के बाद एक संक्रमण के मामले सामने आने लगे। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सख्ती करनी पड़ी थी। कोरोना की दूसरी लहर में तो रिकार्ड संक्रमण के मामले सामने आने लगे। 2020 में औसतन जहां पांच से दस लोग संक्रमित पाए जा रहे थे, तो अप्रैल 2021 में दूसरी लहर में हर रोज 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए जाने लगे। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने हिम्मत नहीं हारी। इस पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। हर रोज डेढ़ हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जाने लगे और संक्रमितों को घर पर ही आइसोलेट करने के साथ उपचार किया जाने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद अगस्त में बढ़ते मामलों में कमी आने लगी और फिर यह कमी लगातार जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक हालात काबू में आ गए थे। सप्ताह में एक या फिर दो लोग ही कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही। इसी का परिणाम है कि मंगलवार शाम तक जिले में तीन सक्रिय मामले बचे थे। बुधवार को जिले में कोई भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। पहले से संक्रमित तीन लोग स्वस्थ भी हो गए। इसके साथ ही जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया।
स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है कि कोई नया मामला नहीं आए और जिला अब संक्रमण मुक्त ही रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11410 हो गए हैं। इनमें से 11273 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

उधमपुर वासियों के लिए बड़ी राहत की बात
उधमपुर वासियों के लिए बड़ी राहत की बात है कि अब जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या शून्य हो गई है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना संक्रमण खत्म हो गया है। कोरोना संक्रमण का अभी भी खतरा है। घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और वैक्सीन जरूर लगाए। एक डोज लगाने पर भी हम संक्रमण से बच सकते हैं।
- डॉ. केसी डोगरा, सीएमओ उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed