फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health news

Udhampur News: डेंगू के आठ नए मामले आए, सबसे ज्यादा टिकरी के मरीज

विज्ञापन
health news
उधमपुर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सात और वीरवार को एक नया मामला आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 317 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा टिकरी में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2458 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 274 लोग रिकवर कर चुके हैं और अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जीएमसी अस्पताल उधमपुर में बुधवार को 92 लोगों के नमूने जांच के लिए जमा किए गए थे। इनमें सात लोगों के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जबकि वीरवार को 35 टेस्ट किए गए। इनमें से एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित पाया गया। इनमें शहर के वार्ड नंबर सात और 14 का एक-एक मामला शामिल है, जबकि ग्रामीण इलाकों से छह लोगों के डेंगू ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। इनमें घोरडी, चनुनंता, जिब, हरतयान का एक-एक और टिकरी के दो मामले शामिल हैं। डेंगू के ज्यादा मामले शहर की बजाय ग्रामीण इलाकों से सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से जागरूकता के साथ-साथ कई तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं लेकिन डेंगू का प्रकोप थमने का नाम हीं नहीं ले रहा है। इस वर्ष के मौजूदा मौसम के दौरान सबसे अधिक ब्लाॅक टिकरी से 163, चिनैनी से 82, रामनगर से 38, पंचैरी से 12 और मजालता से 4 मामले सामने आ चुके हैं। 18 डेंगू के मामले ऐसे हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। वे अपने स्तर पर उपचार करवा रहे हैं। 25 को होम स्टे पर रखा गया है और 18 मामलों को लेकर कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई। इनमें वे लोग शामिल हैं, जो प्राइवेट या अन्य संस्थानों से जांच कराने के बाद अपने स्तर पर उपचार ले रहे हैं या ले चुके हैं। इनमें अधिकतर बाहरी राज्यों के लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट उधमपुर में करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed