{"_id":"609acaba8ebc3e73df7a370d","slug":"health-fund-survey-begins-in-udhampur-city-udhampur-news-jmu235100988","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर शहर में स्वास्थ्य निधि सर्वे का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर शहर में स्वास्थ्य निधि सर्वे का आगाज
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमितों का पता लगाकर उन्हें कोविड केयर सेंटर तक लाने के लिए मंगलवार को नगर में स्वास्थ्य निधि सर्वे का का आगाज हुआ। तीन दिवसीय अभियान के अंतिम दिन 13 मई को सर्वे टीमें जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगी।
इसमें वार्ड पार्षदों के सहयोग से बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर की पांच सदस्यीय टीमें लोगों के घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी एकत्र कर रही हैं। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें फौरन टेस्ट करवाने व कोविड केयर सेंटर जाकर इलाज करवाने की सलाह दी जा रही है।
वार्ड छह के पार्षद विक्रम सलाथिया ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से उठाया गया यह कदम सराहनीय है। इससे जो लोग अपनी बीमारी बताने में संकोच कर रहे हैं उनकी भी जानकारी मिल पाएगी। साथ ही लोगों को अरोग्य सेतु एप को डॉउनलोड करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इसलिए नगवासियों से अपील है कि वह सर्वे टीम का सहयोग करें और पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की सही जानकारी प्रदान करें। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सर्वे टीम से न छिपाएं। तीन दिन तक चलने वाला यह सर्वे नगर के सभी 21 वार्डों में चलाया जाएगा।