फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   he mother died upon hearing the news of her son's death, and mourning spread across the village.

एक ही घर से उठीं दो अर्थियां: बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने भी तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Sun, 04 Jan 2026 06:08 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 04 Jan 2026 06:08 PM IST
सार

उधमपुर के रामनगर के लड़ाना गांव में लकड़ी काटते समय पेड़ से गिरकर युवक इरशाद अहमद की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां जैतून बेगम भी सदमे में चल बसी, जिससे पूरे गांव में मातम फैल गया।

विज्ञापन
he mother died upon hearing the news of her son's death, and mourning spread across the village.
मां और बेटे की एक साथ उठी अर्थी - फोटो : AI

विस्तार

नियति का क्रूर खेल कहें या मां-बेटे का अटूट प्रेम, रामनगर की पंचायत लड़ाना में बड़ा ही मार्मिक घटना सामने आई है जहां अपने जवान बेटे की मौत का सदमा एक मां बर्दाश्त नहीं कर सकी 15 घंटे के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। इस हृदयविदयक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।घर के एक सदस्य ने बताया पंचायत लड़ाना में फारूक मोहम्मद का बेटा 32 वर्षीय अरशद अहमद अपने ही गांव में दो जनवरी के दिन सुबह ग्यारह बजे बड़े भाई के साथ घर से दो किलोमीटर दूर माल मवेशियों के लिए पत्ते काटने के लिए गया था।

विज्ञापन


अरशद एक पेड़ पर चढ़कर पत्ते काटने लगा उसका संतुलन बिगड़ा और पेड़ से नीचे 200 फूट गहरी खाई में जा गिरा, मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी बड़े भाई ने घर पर परिजनों को बताई, इस दौरान बेटे की मौत की खबर जैसे ही घर के परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। 70 वर्षीय जातुन बेगम वृद्ध मां इस घटना को बर्दाश्त नहीं कर सकी, बेटे को तीन जनवरी को लड़ाना कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन


बेसुध पड़ी मां गहरे सदमे में चली गई चार जनवरी सुबह चार बजे मां ने भी दम तोड़ दिया और दोपहर दो बजे खाक ए जनाजा किया गया। हर तरफ मां बेटे की मौत की ही चर्चा लोगों की जुबां पर है। एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के भीतर हुए इन दो निधनों ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। हालांकि इस मामले को लेकर किसी तरह की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed