फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Hawan-Yagna and annual Bhandara held on foundation day at Sai Baba temple located at Devika

Udhampur News: देविका स्थित सांई बाबा मंदिर में स्थापना दिवस पर हुआ हवन-यज्ञ और वार्षिक भंडारा

Fri, 20 Jun 2025 08:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
Hawan-Yagna and annual Bhandara held on foundation day at Sai Baba temple located at Devika
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। देविका स्थित साईं नाथ मंदिर में वीरवार को हवन-यज्ञ और वार्षिक भंडारा करवाया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले हवन-यज्ञ और कंजक पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ भंडारा शाम को चार बजे तक जारी रहा।

मंदिर के पुजारी महंत मंगल दास ने बताया कि यह भंडारा हर साल शहरवासियों के सहयोग से मंदिर में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर किया जाता है। हर साल की तरह ही इस बार भी इसको लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पहले दिन श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ किया गया और दूसरे दिन सुबह 9 बजे इसके समापन के बाद हवन यज्ञ शुरू किया गया। दोपहर 12 बजे कंजक पूजन के बाद पहले संत समाज को प्रसाद खिलाया गया और इसके बाद आमजन के लिए भंडारा शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed