फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Haryana resident accused in ATM theft case arrested in Doda

Udhampur News: एटीएम चोरी में हरियाणा निवासी आरोपी डोडा में गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana resident accused in ATM theft case arrested in Doda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोडा। डोडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल में एटीएम चोरी के कई गंभीर मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर की गई जो आरोपी की तलाश में डोडा पहुंची थी।
गिरफ्तार आरोपी सपत (32) हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पुन्हाना पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित गुढ़ाला का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह पश्चिम बंगाल में एटीएम चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। इसमें दो बड़े मामले भी शामिल हैं जिनमें कुल 34 लाख की नकदी चोरी हुई थी। इन मामलों के संबंध में पश्चिम बंगाल के हावड़ा संकरैल पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

आरोपी का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल से एक विशेष पुलिस टीम डोडा आई थी। डोडा के एसएसपी संदीप मेहता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशों पर डोडा पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इसके बाद आरोपी को डोडा के खिलैनी क्षेत्र से पकड़ लिया। जांच और कानूनी कार्यवाही के बाद उसे पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed