{"_id":"62c34e84d8158c451e5654f3","slug":"gurudwara-prbandhak-commettie-udhampur-news-jmu2632973145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपाल सिंह चुने गए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपाल सिंह चुने गए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों की सोमवार को गुरुद्वारा में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, उप प्रधान, महासचिव व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का सर्वसम्मति के साथ चुनाव किया गया। पदाधिकारियों को चुनने के बाद पारित किए गए प्रस्ताव की कॉपी एसीआर को सौंप दी गई।
गौरतलब है कि 27 जून को जिले में जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की एक सीट पर चुनाव का आयोजन किया गया था, जबकि दस सदस्यों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। चुनाव के बाद सभी 11 सदस्यों ने प्रधान, उप प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए प्रयास शुरू कर लिए गए थे।
सोमवार को इसको लेकर बैठक का आयोजन गुरुद्वारा में हुआ, जिसमें 11 में से नौ सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया और सर्वसम्मति के साथ जसपाल सिंह को प्रधान चुना गया, जबकि गुरमीत सिंह जोश को उप प्रधान चुना गया। नरदीप सिंह को महासचिव, सुरजीत सिंह को सह सचिव, जसविंद्र सिंह को कैशियर चुना गया।
विज्ञापन
मंदीप सिंह, उपिंद्र सिंह, रनबीर सिंह और इंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों का चुनाव करने के बाद सभी ने प्रस्ताव तैयार किया और हस्ताक्षर प्रस्ताव की कॉपी को एसीआरको सौंप दिया है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से इस पर मुहर लगा दी गई।