{"_id":"cf9f1907edad7baf7757b40b0e1e39cc","slug":"guilty-staff-will-act-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी स्टाफ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी स्टाफ पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत के मामले में वीरवार को डायरेक्टर हेल्थ जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक महिला के परिवार के सदस्यों ने पूरी बात डायरेक्टर बलजीत सिंह पठानिया के सामने रखी और दोषी अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर विधायक पवन गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महिला व उसके नवजात की मौत के बाद तीन दिन पहले जिला अस्पताल में लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
शहर व ग्रामीण इलाकों के लोगों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। दो मौत का जिम्मेदार भी अस्पताल प्रशासन को ठहराकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ ने जिला अस्पताल पहुंच कर जांच के लिए टीम गठित की थी। इसके अलावा दोषी डाक्टर को भी अटैच करने के भी आदेश जारी किए थे। इस मामले के बाद पूरा जम्मू संभाग का स्वास्थ्य विभाग हिल चुका है।
इसी के चलते वीरवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए डायरेक्टर हेल्थ दोपहर बाद यहां पहुंचे। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कहा कि यदि अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो यह घटना नहीं घटी होती।
अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी अपनी परेशानियों को डायरेक्टर हेल्थ के सामने रखा। विधायक पवन गुप्ता ने भी अस्पताल से संबंधित परेशानियां डायरेक्टर को बताई। इस पर पठानिया ने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।