फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Gram uday se Bharat uday scheme lounch

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान से बदलेगी तस्वीर

Fri, 15 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gram uday se Bharat uday scheme lounch
ग्राम उदय से भारत उदय योजना का उधमपुर में उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

पीएमओ में राज्य मंत्री एवं सांसद जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की बयार लाना है। सांसद जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दर कम होने पर चिंता जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियान की शरुआत उधमपुर से इसलिए की गई है, क्योंकि इस जिले में विकास की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी। भारत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ढांचागत और आर्थिक विकास करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि एमपी लेड के तहत जिले में रेडियो स्टेशन के लिए 188 लाख रुपये लगाए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न ब्लाकों में छह और नए कम्युनिटी हाल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने राहत प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए 114 पुलोें के निर्माण के लिए डीसी उधमपुर की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलों के निर्माण कार्य के लिए उनके द्वारा सांसद निधि से 40 लाख रुपये दिए गए। जिले के प्रत्येक गांवों में मार्च 2017 तक बिजली पहुंच जाएगी। इसके साथ ही रियासत का यह पहला जिला होगा जो ई-गवर्नेंस और बायोमीट्रिक सर्विस को शुरू करेगा।


इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डीसी उधमपुर शाहिद इकबाल चौधरी ने सांसद को जिले में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। विधायक पवन गुप्ता द्वारा जिले में रुके हुए विकास कार्यों के बारे में सांसद को जानकारी दी गई। इस मौके पर डीसी शाहिद इकबाल, एडीसी अंग्रेज सिंह राणा, 18 विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के पंच-सरपंच उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed