फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Gmc patients increased

Udhampur News: भीषण गर्मी से बढ़ रही मरीजों की संख्या

Fri, 13 Jun 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gmc patients increased
जीएमसी के वार्ड में भर्ती मरीज
-जीएमसी उधमपुर में रोजाना भर्ती हो रहे 15 मरीज
विज्ञापन

-मरीजों में मिल रहे उल्टी, दस्त, बुखार, हेपेटाइटिस ए यानी पीलिया के लक्षण
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के कारण लोग कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार, हेपेटाइटिस ए यानी पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले करीब 200 मरीजों में से इन्हीं बीमारियों से प्रभावित 10 से 15 मरीज रोज भर्ती किए जा रहे हैं।
भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल रहा है। शरीर में पानी की कमी या प्रदूषित खान, खान के कारण भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर उनके खून की जांच करवा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मामले हेपेटाइटिस ए यानी पीलिया के आ रहे हैं। पीलिया, बुखार, दस्त से परेशान 10 से 15 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

डाॅक्टरों ने बताया कि भीषण गर्मी में लोग अधिक मात्रा में पानी का सेवन कर रहे हैं लेकिन दूषित पानी और खानपान के कारण ज्यादातर लोग बीमार पड़ रहे हैं।

दूषित पानी का सेवन भी एक कारण
बाजाराें में बिकने वाले खाने-पीने के सामान से भी लोग उल्टी, दस्त, वायरल बुखार, पीलिया के शिकार हो रहे हैं। इस कारण पिछले 15 से 20 दिनों में अस्पताल में भर्ती हुए इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीमारियों से बचने के तरीके
1. पानी को उबाल कर पीएं।
2. स्वच्छता का खास ध्यान रखें।
3. धूप में बाहर निकलने से परहेज करें।
4. बाजारों में मिलने वाली खाने-पीने की चीजें न खाएं।
-कोट-

मौजूदा समय में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन मरीजों में बच्चों की संख्या भी काफी है। इससे बचने के लिए सभी लोगों को उबाल कर पानी पीना चाहिए। सावधानियां बरतने से ही इन बीमारियों से बचा जा सकता है। - डॉ. विनोद गुप्ता, फिजिशियन, जीएमसी अस्पताल, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article