फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   girls zonal tournament

Udhampur News: गर्ल्स जोनल टूर्नामेंट शुरू, खो-खो में जीएचएस गंडाला चैंपियन

विज्ञापन
girls zonal tournament
उधमपुर। युवा सेवा एवं खेल विभाग उधमपुर की ओर से मिनी स्टेडियम उधमपुर में अंडर-14 गर्ल्स का जोनल लेवल इंटर-स्कूल टूर्नामेंट शुरू हो गया। खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और हैंडबॉल के मुकाबलों में जोन उधमपुर के 41 सरकारी व निजी स्कूलों की 418 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खो-खो में जीएचएस गंडाला ने बीवीएम नैनसू को 9-2 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वॉलीबॉल मैच में एपीएस उधमपुर ने बीबीएसवीपी उधमपुर को 2-0 सेट के अंतर से हराया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन डीवाईएसएस ऑफिस उधमपुर के मार्गदर्शन और जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर विजय कुमार की देखरेख में हो रहा है। जेडपीईओ विजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों और इंचार्ज दल का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए जोन के सभी फील्ड स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed