फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Girls High School, Udhampur, route in Poor Condition

Udhampur News: गर्ल्स हाई स्कूल को जाने वाली सीढि़यों की दयनीय हालत, हादसे की आशंका

विज्ञापन
Girls High School, Udhampur, route in Poor Condition
गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल को जाने वाला खस्ताहाल सीढि़यों वाला रास्ता
-स्कूल खुलने पर छात्राओं को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के सैरगाह रोड से सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल उधमपुर की तरफ जाने वाली सीढि़यों की दयनीय हालत है। इससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। बरसात के चलते इस रास्ते की हालत और भी बदतर हो चुकी है। स्कूल खुलने पर छात्राओं को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
यह मार्ग जंगली घास से भरा हुआ है और इसकी अधिकतर सीढि़यां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। साथ में देविका नदी बहती है और कई जगहों पर नदी की तरफ इन सीढि़यों के नीचे की जमीन धंस चुकी है। सैरगाह रोड से शिवनगर के बीच का शाॅटकर्ट होने के कारण शहरवासी भी इस रास्ते का उपयोग करते हैं इसलिए शहरवासी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि यह एक पुराना रास्ता है और शहर से स्कूल आने वाले विद्यार्थी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इसकी दयनीय हालत विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय अरुण शर्मा, दीपक गुप्ता, सोनू कुमार, बबलू व अन्य ने बताया कि स्कूल के लिए मुख्य रूप से दो रास्ते हैं। पहला रास्ता शिवनगर की तरफ से सीधा स्कूल तक पहुंचता हैं और दूसरा यह सीढि़यों वाला रास्ता शहर की तरफ से आने वाले विद्यार्थियों के लिए है। शहर की तरफ से स्कूल आने वाले विद्यार्थी अगर शिवनगर वाले रास्ते का उपयोग करते हैं तो उन्हें करीब दो किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है जबकि सीढि़यों वाले रास्ते से वे मात्र दो से तीन मिनट में स्कूल पहुंच जाते हैं। इसलिए इस रास्ते की जल्द से जल्द मरम्मत कर राहत प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
कोब्..
स्कूल खुलने पर साफ-सफाई और मरम्मत का काम प्राथमिकता पर करवाया जाएगा। बरसात के चलते जो भी परेशानी पैदा हुई है उसका समाधान किया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article