{"_id":"67dc6d5f3cfafa8892068a3e","slug":"gave-training-to-piligrims-udhampur-news-c-202-1-udh1007-121519-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पहली बार हज पर जाने वाले यात्रियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पहली बार हज पर जाने वाले यात्रियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला प्रशासन की ओर से आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें हज के तौर तरीके और नियमों की जानकारी दी गई। ताकि जो यात्री पहली बार हज पर जा रहे हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
मस्जिद डेवलपमेंट कमेटी ईदगाह आदर्श कॉलोनी के चेयरमैन शेख तनवीर अहमद ने बताया कि प्रशासन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हज यात्रियों को बताया जा रहा है कि तवाफ कैसे करना है, हरम कैसे बांधना है, सिर कब बनवाना है, कुर्बानी कब करनी है। कौन सा लिबास पहनना है। कैसे लिबास पहनना है। प्रशासनिक अधिकारी की ओर से सारी ट्रेनिंग दी जाती है। हर साल प्रशासन की ओर से हज पर जाने वाले यात्रियों को प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से ट्रेनिंग दी जाती है।